Baroda Dena RSETI Dhamtari |BSVS बड़ौदा आरसेटी धमतरी

Baroda RSETI Dhamtari | बड़ौदा आरसेटी धमतरी

Baroda (Dena) RSETI Dhamtari [बड़ौदा आर सेटी धमतरी], बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संसथान धमतरी के द्वारा ग्रामीण बीपीएल बेरोजगार युवक – युवतियों और स्वयं सहयता समूह की महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।  Baroda Dena  RSETI Dhamtari को ग्रामीण विकास विभाग NRLM [Netional Rural Livelihood Mission] जिला पंचायत धमतरी और लीड बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के द्वारा संयुक्त से संचालित किया जाता है।

वर्तमान में धमतरी जिले में बैंक ऑफ़ बड़ोदा का लीड बैंक इसलिए Baroda  RSETI Dhamtari के नाम से जाना है लेकिन पूर्व में  Dena RSETI Dhamtari के नाम से जाना जाता था क्योंकि उस समय देना बैंक का लीड बैंक था, देना बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा में विलय होने के कारण अब Dena RSETI Dhamtari, Baroda  RSETI Dhamtari के नाम से जाना जाता है। 

RSETI Dhamtari

भारत सरकार का ग्रामीण विकास मंत्रालय राज्य सरकार का ग्रामीण विकास विभाग एवं जिला पंचायत द्वारा आयोजित एवं धमतरी जिले का अग्रणी बैंक  बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित ग्रामीण बी.पी.एल परिवार के बेरोजगार युवक/युवतियों को जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष तक है को विभिन्न कोर्स/ट्रेडों मे प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने हेतू  आरसेटी धमतरी  द्वारा निःशुल्क रहने एवं भोजन व्यवस्था के साथ ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ है।

Baroda RSETI Dhamtari Courses 2021-22

Baroda rseti dhamtari courses 2021

Objective उद्देश्य 

ग्रामीण बेरोजगारी की समस्या को कम करने के लिए ग्रामीण बीपीएल युवक – युवतियों और स्वयं सहायता समूह (SHG – Self Helf Group) के महिलाओं के आवश्यक कौशल प्रशिक्षण [Skill Training] और कौशल उन्नयन सुनिश्चित करने के लिए के रूप में  Baroda [Dena] RSETI Dhamtari एक समर्पित संस्थान है ।

युवक/युवतियों और स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित कर उनके Fear of Failiour को हटा कर उन्हें स्वरोजगार की और अग्रसर करना Baroda [Dena] RSETI Dhamtari का लक्ष्य है। 

Also Read : RSETI Training Center List in pan India?

Baroda Dena RSETI Dhamtari की विशेषताएं 

  1. निःशुल्क प्रशिक्षण। 

  2. निःशुल्क आवासी प्रशिक्षण सुविधा (हॉस्टल)

  3. महिला और पुरुष के लिए अलग अलग हॉस्टल सुविधा। 

  4. निःशुल्क भोजन सुविधा।

  5. निःशुल्क कॉपी, पेन और ड्रेस। 

  6. डिजिटल क्लास रूम। 

  7. उच्च गुणवत्ता प्रशिक्षण। 

  8. निःशुल्क प्रशिक्षण सामग्री। 

  9. बायोमैट्रिक अटेंडेंस। 

  10. प्रशिक्षणार्थियों को यात्रा भत्ता। 

  11. फील्ड विजिट। 

  12. बाजार सर्वे। 

  13. सफल उद्यमियों से मुलाकात करना।

  14. कंप्यूटर स्किल के साथ साथ कम्युनिकेशन स्किल।

  15. उद्यमी बनने की सम्पूर्ण गुण।

Baroda Dena RSETI Dhamtari

प्रशिक्षण के लिए आवेदन –

प्रशिक्षण के लिए कार्यालय बड़ोदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संसथान धमतरी, कलेक्टोरेट परिसर, जिला कम्पोजिट भवन की पीछे, baroda आर सेटी धमतरी कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है 

Baroda Dena RSETI dhamtari, धमतरी जिले के ग्रामीण  बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है जिसमे आवास सुविधा के साथ निशुल्क प्रशिक्षण  Baroda Dena RSETI dhamtari  में दिया जा रहा है ।

प्रशिक्षण इच्छुक बेरोजगार युवक-युवती संस्थान में व्यक्तिगत और मोबाइल संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवक युवतियां अपने साथ चार  फोटो, अंकसूची, आधार कार्ड और बैंक पासबुक और मनरेगा जॉब कार्ड की छायाप्रति साथ लेकर प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया जा सकता है

प्रशिक्षण योग्यता

  1. आयु – 18 से 45 वर्ष

  2. शिक्षा –  लिखने पढ़ने योग्य या 5 वी से 12 वी, सभी प्रशिक्षण कोर्स कार्यक्रम में अलग – अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गयी अपने रूचि अनुसार कोर्स का चयन कर अपने योग्यता जाँच कर प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है।

  3. धमतरी जिले की मूल निवासी हो।

आवश्यक दस्तावेज

  1. Aadhar Card [आधार कार्ड]

  2.  Bank Pass [बैंक पास बुक की फोटो कॉपी ]

  3. Education Certificate [शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र ] जैसे – 5वी से 12 वी

  4. BPL Ration Card [बीपीएल राशन कार्ड]
  5. Passport Size Photo – 4 [स्वयं का 4 पासपोर्ट फोटो]
  6. मनरेगा जॉब कार्ड [उपलब्ध हो तो]

प्रशिक्षण शुल्क

Dena (Baroda)  RSETI Dhamtari  में प्रशिक्षण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह ग्रामीण विकाश विभाग और जिले के लीड बैंक द्वारा संचालित किये जाने वाले निःशुल्क प्रशिक्षण संसथान है जो सभी ग्रामीण  बेरोजगार युवक-युवतियों को उनके हुनर को निखार कर स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है यह प्रशिक्षण पूर्णता निशुल्क है साथ ही इसमें प्रशिक्षण में कॉपी, पेन और ट्रेनिंग ड्रेस निशुल्क प्रदान किया जाता है।

Baroda Dena RSETI Dhamtari प्रशिक्षण के नियम 

  1. 8 घंटे की क्लास प्रतिदिन ।

  2. प्रतिदिन 10 से 6 तक क्लास। 

  3. बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति अनिवार्य । 

  4. प्रतिदिन प्रार्थना करना। 

  5. क्लास से शुरू होने से पूर्व मिली [MILLY – Most Important Lesson Learnt Yesterday] प्रस्तुत करना अनिवार्य। 

  6. आरसेटी परिसर में साफ सफाई रखना अनिवार्य।

  7. सही समय में क्लास में उपस्थित होना अनिवार्य। 

  8. आरसेटी अभ्यास पुस्तिका का सही उपयोग।

Bank Linkage [बैंक ऋण ] – 

 बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धमतरी द्वारा प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षित हितग्राहियों को उनके स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक के माध्यम से  बैंक लिंकेज कराया जाता है बैंक लिंकेज के लिए हितग्राहियों को उचित मार्गदर्शन देकर उनके लोन फॉर्म को बड़ौदा आर सेटी  धमतरी के द्वारा  संबंधित विभागों में उनके प्रकरण को भेजा जाता है साथ ही साथ प्रकरण की फॉलो अप कर हितग्राहियों को जल्द से जल्द बैंक लोन प्रदान  करने हेतु आर सेटी  धमतरी लगातार प्रयास करती है अगर कहीं भी हितग्राहियों को बैंक लोन लेने में असुविधा होती है तो वहां आर सेटी  में आकर संस्था प्रमुख और अन्य स्टाफ से परामर्श लेकर अपना कार्य आगे बढ़ाते हैं इस प्रकार बड़ौदा आर सिटी धमतरी बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार की दिशा में अग्रसर करते हैं। 

बैंक लिंकेज हेतु निम्नलिखित संस्थाओं में ऋण प्रकरण को भेजा जाता है साथ ही  प्रशिक्षण दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा बैंक लिंकेज हेतु मार्गदर्शन दिया जाता है जैसे जिला व्यापार उद्योग केंद्र धमतरी और खादी एवं ग्रामोद्योग केंद्र जिला पंचायत धमतरी  इत्यादि ।

ये भी जाने :- मुख़्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में पाए 1 से 25 लाख का लोन, आवेदन पत्र एवं सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करे।

2 सालो तक हैंडहोल्डिंग सपोर्ट 

बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धमतरी द्वारा प्रशिक्षण उपरांत हितग्राहियों को लगातार 2 वर्षों तक हैंड होल्डिंग सपोर्ट दिया जाता है जिसमें प्रशिक्षण के 60 दिन बाद हितग्राहियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर जानकारी समस्याओं की हल किया जाता है जिससे प्रशिक्षित हितग्राही अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें साथी हर 60 दिनों के बाद 2 वर्षों तक लगातार हैंड होल्डिंग सपोर्ट दिया जाता है हितग्राहियों के दुकान, घर मैं आर सेटी  स्टॉप जैसे फैकल्टी, डायरेक्टर उनके घरों में या व्यवसायिक स्थानों में जाकर उनके समस्याओं और व्यवसायिक स्थितियों का जायजा लेते हैं साथी उनके द्वारा बताए गए समस्याओं का हल करते हैं इस प्रकार बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धमतरी हितग्राहियों को सपोर्ट प्रदान करता है।  

Uniuqe Training  Method 

Tower Building Game [टाॅवर निर्माण खेल] – 

प्रशिक्षण दौरान  RSETI Dhamtari द्वारा आत्मनिर्भर, स्वलावलंबी बनाने हेतु एवं डिपेन्डेंसी सिन्ड्रोम (दुसरो के ऊपर निर्भर न रहना) को हटाने के उद्देश्य से Tower Building का Game खिलाया  जाता है।

Ring Toss Game रिंग टाॅस खेल – 

जोखिम क्षमता को विकसित करने हेतु प्रशिक्षण दौरान  RSETI Dhamtari द्वारा Ring Toss Game (रिंग टाॅस खेल) रिंग फेकने का खेल जिसमे प्रशिक्षणरत हितग्राहियो को मध्यम  तरह का जोखिम लेना चाहिए यह पाठ सीखया जाता है। 

Boat Making Game नाव निर्माण खेल –  

गुणवत्ता एवं समबद्धता हेतु Boat Making Game नाव निर्माण खेल खिलाया जाता है। खेलो के माध्यम से प्रशिक्षुको के मन झिझक को समाप्त कर एक अच्छे व कुशल उद्यमी बनने के गुण को विकसित किया जाता है।

ये पढ़े : टैली ERP हिंदी में सपूर्ण जानकारी।

आवेदन पत्र [Application form for Training]

Baroda Dena RSETI Dhamtari

ये भी जाने   – व्यापार , व्यवसाय कैसे शुरू करे ?

Baroda Dena RSETI Dhamtari  Training Courses for 2020-21 [ कोर्स ]

Sr. Name of Training Days Hours
1 Welding and Fabrication  30 240
2 Women’s Tailor  30 240
3 General EDP 6 48
4 Travel & Tourist Guide (Turism) 10 80
5 LMV Owner Driver(Electric Vehicle Repairing) 30 240
6 General EDP (Mandroud Mati Kala) 6 48
7 Entrepreneurship Development Programme (EDP) for Micro Entrepreneurs (Solar Panel) 13 104
8 General EDP 6 48
9 Dairy Farming and Vermi Compost Making  10 80
10 Poultry  10 80
11 General EDP 6 48
12 Fast Food Stall Udyami  10 80
13 Business Correspondent & Business Facilitator 10 80
14 General EDP 6 48
15 Vegetable Nursery Management and Cultivation (Cocopit Releted Cultivation) 10 80
16 Mushroom cultivation (With Span Production) 10 80
17 General EDP 6 48
18 Masonry & Concrete Work  30 240
19 General EDP 6 48
20 House Wiring  30 240
21 Commercial floriculture (Buke and Flower) 13 104
22 General EDP 6 48
23 Men’s Parlour and Salon Udyami  30 240
24 General EDP 6 48
25 Carpentry  30 240
26 General EDP 6 48
27 Bamboo & Cane Craft Making (Recycleable Crocry) 13 104
28 EDP to Persons with Disabilities  10 80
29 General EDP 6 48
30 Krishi Udyami  13 104
31 Jute Products Udyami  13 104
32 General EDP 6 48

Structure of Baroda Dena RSETI Dhamtari [कार्यप्रणाली]

District Collector (Chairperson)

Govt Officer (Member)

Director

Faculty

Trainers,  Office Assitant, Attender and Watchman

Also Read: RSETI Training Courses and Training Center. 

Address of Baroda Dena RSETI Dhamtari [पता]

Address: RSETI Dhamtari, Near Composite Building, Collectoret Parisar, Rudri Road, Dhamtari  Chhattisgarh 493773

Phone: 07722-232153
for More Information –
Mr. Ramkishan Sonkar, Faculty – 8839542410
 
 

ये पढ़े : टैली ERP हिंदी में सपूर्ण जानकारी।

Pamplate of Baroda Dena RSETI Dhamtari

RSETI Dhamtari Pamplate
 
 

Conclusion –

Baroda [Dena] RSETI Dhamtari, द्वारा बेरोजगार युवक युक्तियों को सीधे रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है।  आरसेटी धमतरी द्वारा जिले के ग्रामीण बेरोजगार, स्वयं सहायता समूह आदि को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राही बताते है की आज वे आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पैरो में खड़े है और पाने  सहायता कर रहे है। 

दोस्तों आपको  यह जानकारी कैसा लगा, आप हमें निचे कमेंट करके जरुर बताये और आप हमारे वेबसाइट को Home पेज में जा कर लाल कलर के बेल या घंटे को दबा कर सब्सक्राइब कर सकते है और आप हमारे Telegram Channel में भी जुड़े जिससे आपको लेटेस्ट notification मिलता रहेगा साथ ही साथ आप इसे WhatsApp, Facebook सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर कर सकते है

8 thoughts on “Baroda Dena RSETI Dhamtari |BSVS बड़ौदा आरसेटी धमतरी”

Leave a Comment