Baroda RSETI Durg, बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार के द्वारा संचालित प्रशिक्षण संस्थान है। जिसमें भारत सरकार राज्य सरकार बैंकों की संयुक्त भागीदारी है।
RSETI [आरसेटी] की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बी. पी. एल. BPL (Below Poverty Line) एवं ग्रामीण गरीब परिवारों के बेरोजगार युवक-युवतियों को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ना है।
जिससे वह अपनी रुचि अनुसार विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़े होकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सके देशभर में 586 जिलों में जिले के अग्रणी बैंक द्वारा RSETI संचालित किया जा रहा है।
Baroda RSETI Durg [ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संसथान दुर्ग ]
क्या आप बेरोजगार हैं,
क्या आप स्वयं का कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो हम करेंगे आपकी सहायता
- कुशल और निपुण बनने में
- अपना स्वरोजगार स्थापित करने में
- बैंक से ऋण लेने में
- एक सफल उद्यमी बनने में
तो शुरू कीजिए अपना स्वरोजगार और कमाइए 15000 से 20000 प्रति माह आइए नामांकन कराइए अपने जिले के आर RSETI में और घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना नामांकन करें कौशल पणजी kaushalpanjee.nic.in पर जाकर अपनी जानकारी भरें और प्रशिक्षण प्राप्त करें।
Baroda RSETI Durg [ बड़ौदा आरसेटी दुर्ग ], बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संसथान दुर्ग के द्वारा ग्रामीण BPL [बीपीएल] बेरोजगार युवक – युवतियों और स्वयं सहयता समूह की महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
Durg Baroda RSETI को ग्रामीण विकास विभाग NRLM [Netional Rural Livelihood Mission] जिला पंचायत दुर्ग और लीड बैंक दुर्ग, बैंक ऑफ़ बड़ौदा दुर्ग के द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है।
“किसी अन्य के लिए काम करके उनका खाता लिखने से अच्छा स्वरोजगार कर अपना स्वयं का खाता लिखना ज्यादा श्रेष्ठ है”
बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संसथान दुर्ग Baroda RSETI Durg में दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के ग्रामीण बेरोजगार युवक युवतिया निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते है।
दुर्ग जिले में बैंक ऑफ़ बड़ोदा का लीड बैंक इसलिए Baroda RSETI Durg के नाम से जाना जाता है लेकिन पूर्व में Dena RSETI Durg के नाम से जाना जाता था।
क्योंकि उस समय देना बैंक का लीड बैंक था, देना बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा में विलय होने के कारण अब Dena RSETI Durg, Baroda RSETI Drug के नाम से जाना जाता है।
Objective उद्देश्य
ग्रामीण बेरोजगारी की समस्या को कम करने के लिए ग्रामीण बीपीएल युवक – युवतियों और स्वयं सहायता समूह (SHG – Self Helf Group) के महिलाओं के आवश्यक कौशल प्रशिक्षण [Skill Training] और कौशल उन्नयन सुनिश्चित करने के लिए के रूप में Baroda RSETI Durg एक समर्पित संस्थान है ।
युवक/युवतियों और स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित कर उनके Fear of Failiour को हटा कर उन्हें स्वरोजगार की ओर अग्रसर करना Baroda RSETI Durg का लक्ष्य है।
Also Read : RSETI Training Center List in pan India?
Baroda RSETI Durg की विशेषताएं
- निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण
- प्रशिक्षण के दौरान निशुल्क भोजन
- निशुल्क छात्रावास
- कौशल के साथ-साथ सफल उद्यमी के गुण अर्जित करना
- योग्यता व व्यक्तिगत विकास से संबंधित कार्यक्रम
- कम अवधि के प्रभावी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण
- उपरांत 2 वर्षों तक अनुवर्तन अनुश्रवण
- कुशल एवं अनुभवी प्रशिक्षक
- प्रत्येक हितग्राहियों पर विशेष ध्यान
- प्रत्येक प्रशिक्षण में थ्योरी एवं प्रैक्टिकल
- 80 से 360 घंटों के NSQF के अनुरूप प्रशिक्षण
- सभी प्रशिक्षण में बाजार सर्वेक्षण की सुविधा
- प्रशिक्षण उपरांत बैंक ऋण उपलब्ध कराने में सहायता
- सफल उद्यमियों की सफलता की कहानियों प्रकाशित करना
- प्रत्येक प्रशिक्षण में सफल उद्यमी द्वारा अपनी सफलता के राज का वर्णन
- प्रशिक्षण उपरांत सफल हितग्राहियों को सफलता का प्रमाण पत्र
- Seprate Hostal for Male and Female [महिला और पुरुष के लिए अलग अलग हॉस्टल सुविधा ]
- Food Facility [ निःशुल्क भोजन सुविधा]
- Training kit [ निःशुल्क कॉपी, पेन और ड्रेस ]
- Digital Class Room [डिजिटल क्लास रूम ]
- High Quality Training [उच्च गुणवत्ता प्रशिक्षण]
- Free of Cost Training [निःशुल्क प्रशिक्षण सामग्री ]
- AEBAS बायोमैट्रिक अटेंडेंस।
- Interaction with Successful Trainees [सफल उद्यमियों से मुलाकात करना ]
- Computer Skills [कंप्यूटर स्किल]
- Communicatin Skills [कम्युनिकेशन स्किल]
- Good Entrepreneur [उद्यमी बनने की सम्पूर्ण गुण]
प्रशिक्षण के लिए आवेदन –
कार्यालय Baroda RSETI Durg बड़ोदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संसथान दुर्ग, चौहान टाउन के सामने, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के पास, जूनवानी भिलाई, जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ कार्यालय में प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया जा सकता है
इच्छुक बेरोजगार युवक-युवती Baroda RSETI Durg में व्यक्तिगत और मोबाइल संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवक युवतियां अपने साथ चार फोटो, अंकसूची, आधार कार्ड और बैंक पासबुक और मनरेगा जॉब कार्ड की छायाप्रति साथ लेकर प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया जा सकता है
प्रशिक्षण योग्यता
- Age : आयु – 18 से 45 वर्ष
-
Education : शिक्षा – लिखने पढ़ने योग्य या 5 वी से 12 वी, सभी प्रशिक्षण कोर्स कार्यक्रम में अलग – अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गयी अपने रूचि अनुसार कोर्स का चयन कर अपने योग्यता जाँच कर प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है।
- दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले की मूल निवासी हो।
- ग्रामीण युवक युवती जिनका आयु 18 से 45 वर्ष तक का हो
- जिस ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करना है उसे पिछला अनुभव
- प्रशिक्षण हेतु अपनी इच्छा जरूरी है
निशुल्क प्रशिक्षण के साथ भोजन व ठहरने की व्यवस्था
स्वरोजगार संबंधी प्रशिक्षण भारत सरकार द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र
अनुवर्तन अनुश्रवण
बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने में सहायता
Baroda RSETI Durg आवश्यक दस्तावेज
- Aadhar Card [आधार कार्ड]
- Passport Size Photo – 4 [स्वयं का 4 पासपोर्ट फोटो]
- सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना 2011 सर्वे सूची में नाम होने संबंधी प्रमाण [उपलब्ध हो तो]
- यदि आप बीपीएल परिवार से संबंधित है तो BPL Ration Card बीपीएल या राशन कार्ड के प्रति
- स्वयं सहायता समूह के सदस्य होने का प्रमाण [उपलब्ध हो तो]
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र यदि दसवीं उत्तीर्ण है तो दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र जिसमें जन्मतिथि अंकित हो
- यदि आप अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्य हैं तो प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी मूल प्रमाण पत्र [उपलब्ध हो तो]
- महात्मा गांधी नरेगा जॉब कार्ड पिछले वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 35 दिवस कार्य [उपलब्ध हो तो]
प्रशिक्षण शुल्क
Baroda RSETI Durg में प्रशिक्षण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह ग्रामीण विकास विभाग और जिले के लीड बैंक द्वारा संचालित किये जाने वाले निःशुल्क प्रशिक्षण संसथान है जो सभी ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों को उनके हुनर को निखार कर स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है यह प्रशिक्षण पूर्णता निशुल्क है साथ ही इसमें प्रशिक्षण में कॉपी, पेन और ट्रेनिंग ड्रेस निशुल्क प्रदान किया जाता है।
Baroda RSETI Durg प्रशिक्षण के नियम
- 8 घंटे की क्लास प्रतिदिन ।
- प्रतिदिन 10 से 6 तक क्लास।
- बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति अनिवार्य ।
- प्रतिदिन प्रार्थना करना।
- क्लास से शुरू होने से पूर्व मिली [MILLY – Most Important Lesson Learnt Yesterday] प्रस्तुत करना अनिवार्य।
- आरसेटी परिसर में साफ सफाई रखना अनिवार्य।
- सही समय में क्लास में उपस्थित होना अनिवार्य।
- आरसेटी अभ्यास पुस्तिका का सही उपयोग।
- प्रशिक्षणार्थियों के कर्तव्य प्रशिक्षण सीखने हेतु समर्पण अनिवार्य।
- प्रशिक्षण में नियमित उपस्थिति अनिवार्य।
- प्रमाण पत्र हेतु परीक्षा में सम्मिलित होकर परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य।
- प्रशिक्षण उपरांत [Follow – up] अनुवर्तन में सहयोग।
Bank Linkage [बैंक ऋण ] –
Rural Self Employent Training Institute Durg : बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग द्वारा प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षित हितग्राहियों को उनके स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक के माध्यम से बैंक लिंकेज कराया जाता है।
बैंक लिंकेज के लिए हितग्राहियों को उचित मार्गदर्शन देकर उनके लोन फॉर्म को बड़ौदा आर सेटी दुर्ग के द्वारा संबंधित विभागों में उनके प्रकरण को भेजा जाता है।
साथ ही साथ प्रकरण की फॉलो अप कर हितग्राहियों को जल्द से जल्द बैंक लोन प्रदान करने हेतु आर सेटी दुर्ग लगातार प्रयास करती है अगर कहीं भी हितग्राहियों को बैंक लोन लेने में असुविधा होती है तो वहां आर सेटी में आकर संस्था प्रमुख और अन्य स्टाफ से परामर्श लेकर अपना कार्य आगे बढ़ाते हैं।
इस प्रकार Baroda RSETI Durg बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार की दिशा में अग्रसर करते हैं।
बैंक लिंकेज हेतु निम्नलिखित संस्थाओं में ऋण प्रकरण को भेजा जाता है साथ ही प्रशिक्षण दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा बैंक लिंकेज हेतु मार्गदर्शन दिया जाता है जैसे जिला व्यापार उद्योग केंद्र दुर्ग और खादी एवं ग्रामोद्योग केंद्र जिला पंचायत दुर्ग इत्यादि ।
Hand holding 2 सालो तक हैंडहोल्डिंग सपोर्ट
बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग द्वारा प्रशिक्षण उपरांत हितग्राहियों को लगातार 2 वर्षों तक हैंड होल्डिंग सपोर्ट दिया जाता है।
जिसमें प्रशिक्षण के 60 दिन बाद हितग्राहियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर जानकारी समस्याओं की हल किया जाता है।
जिससे प्रशिक्षित हितग्राही अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें साथ ही हर 60 दिनों के बाद 2 वर्षों तक लगातार हैंड होल्डिंग सपोर्ट दिया जाता है।
हितग्राहियों के दुकान, घर मैं आर सेटी स्टॉप जैसे फैकल्टी, डायरेक्टर उनके घरों में या व्यवसायिक स्थानों में जाकर उनके समस्याओं और व्यवसायिक स्थितियों का जायजा लेते हैं।
साथ ही उनके द्वारा बताए गए समस्याओं का हल करते हैं इस प्रकार बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हितग्राहियों को सपोर्ट प्रदान करता है।
Uniuqe Training Method
Tower Building Game [टाॅवर निर्माण खेल] –
प्रशिक्षण दौरान Baroda RSETI Durg द्वारा आत्मनिर्भर, स्वलावलंबी बनाने हेतु एवं डिपेन्डेंसी सिन्ड्रोम (दुसरो के ऊपर निर्भर न रहना) को हटाने के उद्देश्य से Tower Building का Game खिलाया जाता है।
Ring Toss Game रिंग टाॅस खेल –
जोखिम क्षमता को विकसित करने हेतु प्रशिक्षण दौरान Baroda RSETI Durg द्वारा Ring Toss Game (रिंग टाॅस खेल) रिंग फेकने का खेल जिसमे प्रशिक्षणरत हितग्राहियो को मध्यम तरह का जोखिम लेना चाहिए यह पाठ सीखया जाता है।
गुणवत्ता एवं समबद्धता हेतु Boat Making Game नाव निर्माण खेल खिलाया जाता है। खेलो के माध्यम से प्रशिक्षुको के मन झिझक को समाप्त कर एक अच्छे व कुशल उद्यमी बनने के गुण को विकसित किया जाता है।
ये पढ़े : टैली ERP हिंदी में सपूर्ण जानकारी।
आवेदन पत्र [Application form for Training]
ये भी जाने – व्यापार , व्यवसाय कैसे शुरू करे ?
Baroda RSETI Durg Training Courses [ कोर्स ]
List of RSETI Training Courses Aligned with NSQF
Sl. No. | Qualification Name | Duration (Hours) | Duration (Days) | Qualification Code | Category (I/II/III) |
1 | Homemade Agarbatti Maker | 80 | 10 | NARQ30004 | II |
2 | Resham Kosh Utpadak Udyami | 80 | 10 | NARQ30005 | II |
3 | Dairy Farming and Vermi Compost Making | 80 | 10 | NARQ30006 | I |
4 | Paper Cover, Envelope and File Making | 80 | 10 | NARQ30008 | II |
5 | Commercial Horticulture | 104 | 13 | NARQ30017 | I |
6 | Krishi Udyami | 104 | 13 | NARQ30021 | II |
7 | Soft Toys Maker and Seller | 104 | 13 | NARQ30023 | I |
8 | Sheep Rearing | 80 | 10 | NARQ30024 | II |
9 | Jute Products Udyami | 104 | 13 | NARQ30026 | I |
10 | Poultry | 80 | 10 | NARQ30027 | I |
11 | Papad, Pickle and Masala Powder | 80 | 10 | NARQ30028 | II |
12 | Goat Rearing | 80 | 10 | NARQ30029 | II |
13 | Cultivation of Medicinal and Aromatic Plants | 80 | 10 | NARQ30030 | II |
14 | Rubber Tapping & Processing | 80 | 10 | NARQ30031 | II |
15 | Fast Food Stall Udyami | 80 | 10 | NARQ30032 | II |
16 | Business Correspondent & Business Facilitator | 80 | 10 | NARQ30037 | III |
17 | Debt Recovery Agents | 104 | 13 | NARQ30038 | III |
18 | Piggery | 80 | 10 | NARQ30039 | II |
19 | Commercial floriculture | 80 | 10 | NARQ30041 | II |
20 | Vegetable Nursery Management and Cultivation | 80 | 10 | NARQ30043 | II |
21 | Bee Keeping | 80 | 10 | NARQ30044 | II |
22 | Travel & Tourist Guide | 80 | 10 | NARQ30046 | III |
23 | Mushroom cultivation | 80 | 10 | NARQ30047 | II |
24 | Bamboo & Cane Craft Making | 104 | 13 | NARQ30048 | I |
25 | Gardening and Landscaping | 80 | 10 | NARQ30049 | II |
26 | House Aaya | 104 | 13 | NARQ30050 | II |
27 | Poly Houses & Shade Net Farming | 80 | 10 | NARQ30051 | II |
28 | Photo Farming, Lamination and Screen Printing | 80 | 10 | NARQ30054 | I |
29 | Masonry & Concrete Work | 240 | 30 | NARQ30055 | I |
30 | Installation & Servicing of CCTV Camera, Security Alarm & Smoke Detector | 104 | 13 | NARQ30056 | I |
31 | Pissiculture | 80 | 10 | NARQ30059 | II |
32 | Entrepreneurship Development Programme (EDP) for Micro Entrepreneurs | 104 | 13 | NARQ40001 | III |
33 | Photography and Videography | 240 | 30 | NARQ40002 | I |
34 | Cell phone Repairs and Service | 240 | 30 | NARQ40003 | I |
35 | Beauty Parlor Management | 240 | 30 | NARQ40007 | I |
36 | Welding and Fabrication | 240 | 30 | NARQ40009 | I |
37 | Men’s Tailor | 240 | 30 | NARQ40010 | I |
38 | Vastra Chitra Kala Udyami (Embroidery & Fabric Painting) | 240 | 30 | NARQ40011 | I |
39 | Electric Motor Rewinding & Repair Services | 240 | 30 | NARQ40012 | I |
40 | Costume Jewelry Udyami | 104 | 13 | NARQ40013 | I |
41 | Two Wheeler Mechanic | 240 | 30 | NARQ40014 | I |
42 | LMV Owner Driver | 240 | 30 | NARQ40015 | I |
43 | Gharelu Vidyut Upkaran Seva Udyami | 240 | 30 | NARQ40016 | I |
44 | House Wiring | 240 | 30 | NARQ40018 | I |
45 | Men’s Parlour and Salon Udyami | 240 | 30 | NARQ40019 | I |
46 | TV Technician | 240 | 30 | NARQ40020 | I |
47 | Computerized Accounting | 240 | 30 | NARQ40025 | I |
48 | Women’s Tailor | 240 | 30 | NARQ40033 | I |
49 | Desktop Publishing | 360 | 45 | NARQ40034 | I |
50 | Computer Hardware & Networking | 360 | 45 | NARQ40035 | I |
51 | Candle Making | 80 | 10 | NARQ40036 | II |
52 | Plumbing and Sanitary Works | 240 | 30 | NARQ40040 | I |
53 | Refrigeration and Air-conditioning | 240 | 30 | NARQ40042 | I |
54 | Alluminium Fabrication | 240 | 30 | NARQ40052 | I |
55 | UPS and Battery Making & Servicing | 240 | 30 | NARQ40053 | I |
56 | Carpentry | 240 | 30 | NARQ40057 | I |
57 | Grocery & Kirana Shop | 48 | 6 | NARQ30058 | III |
58 | EDP to Persons with Disabilities | 80 | 10 | NARQ40060 | III |
59 | Bank Mitra | 48 | 6 | NARQ40061 | III |
60 | General EDP | 48 | 6 | NARQ40062 | III |
61 | Training Programme on Financial Literacy for FLCRPs | 48 | 6 | NARQ40063 | III |
Also Read: RSETI Training Courses and Training Center.
Address of Baroda RSETI Durg [पता]
बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग,
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की इकाई
संपर्क करें – बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग, चौहान टाउन के सामने, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के पास, जूनवानी भिलाई, जिला दुर्ग छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर
0788-2961973
8109129985
9907555562
9630473183
8770460002
ये पढ़े : टैली ERP हिंदी में सपूर्ण जानकारी।
Pamplate of Baroda RSETI Durg
Conclusion –
Baroda RSETI Durg, द्वारा बेरोजगार युवक युक्तियों को सीधे रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। आरसेटी द्वारा जिले के ग्रामीण बेरोजगार, स्वयं सहायता समूह आदि को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राही बताते है की आज वे आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पैरो में खड़े है और पाने सहायता कर रहे है।
वर्तमान में कोरोना संकट के कारन संस्थान में प्रशिक्षण अस्थाई रूप से बंद है।
ये पढ़े : टैली ERP हिंदी में सपूर्ण जानकारी।
Address of Baroda RSETI Durg [पता]
बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग,
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की इकाई
संपर्क करें – बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग, चौहान टाउन के सामने, शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के पास, जूनवानी भिलाई, जिला दुर्ग छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर
0788-2961973
8109129985
9907555562
9630473183
8770460002